
आज 6 दिसंबर को चंद्र देव अपनी चाल बदलेंगे। अन्य ग्रहों की तरह चंद्रमा की गति का भी विशेष महत्व है। चंद्र देव इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं, जो जल्द ही कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आज सुबह 10:21 बजे चंद्रमा सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। 6 दिसंबर को चंद्र गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानें चंद्रमा के शुभ प्रभाव से कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी।

कन्या राशि
आज का चंद्र गोचर कन्या राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। चंद्रमा के शुभ प्रभाव से आपका मन स्वस्थ रहेगा और जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपका मन शांति और प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज चंद्रमा की बदलती चाल फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आज आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे। वहीं, आज किसी बड़ी मुश्किल से सामना नहीं होगा।
मिथुन राशि
चंद्रमा का राशि परिवर्तन आज मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धार्मिक चीजों में आपका मन लगेगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। ऑफिस का स्ट्रेस आज आपको ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएगा। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है। मां की सेहत पहले से बेहतर होगी और आप का भी स्वास्थ्य सही रहेगा।