धर्म-अध्यात्म

नगर भ्रमण के दौरान रामलला की आंखों पर क्यों बंधी रहेगी पट्टी ,जाने

ज्योतिष न्यूज़: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख अब करीब आती जा रही है जब रामलला अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगा लेकिन इस कार्यक्रम का आरंभ 17 जनवरी से हो जाएगा। जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ व मंत्र जाप आदि किए जाएंगे। आपको बता दें कि भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति का चयन हो चुका है जिसे अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

17 जनवरी को राम प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। जिसके दर्शन भक्तगण को प्राप्त होंगे। इसी दिन रामलला नगर भ्रमण को निकलेंगे। लेकिन नगर यात्रा पर जब प्रभु राम की प्रतिमा निकलेगी। तब उनकी आंखें भक्तों को नजर नहीं आएंगी। क्योंकि रामलला की आंखों को कपड़े की पट्टी से ढंक दिया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि नगर भ्रमण के दौरान रामलला की आंखें क्यों ढंकी होंगी।

 क्यों बंधी होगी प्रतिमा की आंखों पर पट्टी—

जानकारों के अनुसार जब भी भक्त प्रभु के दर्शन करते हैं तो उनकी आंखों को ही देखते हैं। माना जाता है कि प्रतिमा की आंखों में ही शक्ति का स्तोत्र होता है वहीं से भावों का आदान प्रदान होता है। यहां तक कि बांके बिहारी के लिए कहा गया है कि भक्त उनकी आंखों में अधिक देर तक न देखें इसलिए बार बार गर्भगृह का पर्दा बंद कर दिया जाता है।

क्योंकि एक बार भक्त भगवान की आंखों में 30 सेकेंड तक इतने प्रेम भाव से देखा कि उससे वशीभूत होकर भगवान कृष्ण अपने भक्त के साथ ही चले गए। माना जाता है कि भगवान की प्रतिमा में आंखें अहम होती है इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही रामलला की आंखे खोली जाएगी। जिसके बाद भक्त प्रभु के आंखों के दर्शन भी कर सकता है।

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक