धर्म-अध्यात्म

जानें 2024 के शुरुआती में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

भाग्य, धन और वैभव का कारक शुक्र एक निश्चित समयावधि में एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करता है। राशि बदलने के अलावा शुक्र नक्षत्र भी बदलता है। द्रिकपंचांग के अनुसार शुक्र गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 को प्रातः 1:02 बजे अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 17 फरवरी 2024 को शुक्र अनुराधा नक्षत्र में रहेगा और उसके बाद अभिजीत नक्षत्र में गोचर करेगा। अनुराधा नक्षत्र का स्वामी शनि है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता और फल दाता माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर मेष से मीन राशि तक के लोगों पर पड़ेगा। जानिए शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

वृषभ राशि- शुक्र अनुराधा नक्षत्र में गोचर करके सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। यह भाव पार्टनर, शादी-ब्याह और पार्टनरशिप में व्यापार के लिए जाना जाता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कई अटके काम बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। सिंगल जातकों को विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि के साथ कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपको भूमि, भवन व वाहन सुख भी मिल सकता है। निवेश के लिए यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। करियर के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। आप अपनों के साथ समय बिताएंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सफल रहेंगे। आय के नवीन साधन सामने आएंगे। अपनों का साथ मिलेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक