
ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी व्यक्ति के भविष्य, चरित्र और व्यक्तित्व का पता चलता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक से किसी व्यक्ति के चरित्र और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। अपना आधार नंबर जानने के लिए, आधार नंबर में अपनी जन्म तिथि, महीना और वर्ष जोड़ें और परिणामी संख्या आपका भाग्यशाली नंबर बन जाएगी। उदाहरण के लिए, महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों की मूल संख्या 08 (8+0=8, 1+7=8, 2+6=8) है। आइए गणना के माध्यम से जानते हैं लोगों का स्वभाव और भविष्य…

मूलांक 1 : अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 के जातकों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य को कॉन्फिडेंस, क्रिएटिविटी, लिबर्टी और साहस का कारक माना गया है। मूलांक 1 के जातक लाइफ में चुनौतियों से नहीं घबराते हैं। आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से यह अपने जीवन लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर लेंते हैं।
मूलांक 2 : मूलांक2 के लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा का शांति,दयालुता, रिश्ते और सहनशीलता का कारक माना गया है। मूलांक 2 के जातक शांत स्वभाभ के होते हैं। ऐसे लोग मुश्किलों में भी ज्यादा परेशान नहीं होते हैं और शांत दिमाग से समस्या का समाधान निकालते हैं।
मूलांक 3 : मूलांक 3 का स्वामी ग्रह वृहस्पति है। गुरु ग्रह को कम्युनिकेशन स्किल, फिलिंग्स और रिलेशनशिप का कारक ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह के प्रभाव से मूलांक 3 के लोग जीवन में अपनी भावनाओं को लेकर बिल्कुल स्पष्ट होते हैं और अपने जीवन के प्राथमिकताओं के हिसाब से फैसले लेते हैं।
मूलांक 4 : मूलांक 4 पर मायावी ग्रह राहु का प्रभाव होता है। मूलांक 4 के जातक जीवन की चुनौतियों का निडरता के साथ सामनाकरते हैं। इस मूलांक के लोग बहुत होशियार और कॉन्फिडेंट होते हैं। इनकी लीडरशिप स्किल भी बहुत अच्छी है। यह अपने इमोशन्स को जल्दी शेयर नहीं करते हैं। कड़ी मेहनत और लगन से खूब धन कमाते हैं।
मूलांक 5 : मूलांक 5 के लोगों का स्वामी ग्रह बुध है। इस मूलांक के लोग बहुत ही बुद्धिमान और समझदार होते हैं। इनके ज्यादातर फैसले सही साबित होते हैं। कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी होती है। स्वभाव से बहुत गंभीर होते हैं और कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच नहीं करते हैं।
मूलांक 6 : मूलांक 6 के लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र है। इन्हें अपने कार्यों की समझ बहुत अच्छी होती है। यह अपनी लाइफ में बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए मोटिवेटेड रहते हैं। ऐसे लोगों को बहुत अच्छा पार्टनर मिलता है और उनकी मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहता है।
मूलांक 7 : मूलांक 7 के लोगों के स्वामी ग्रह केतु हैं। इस मूलांक के लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं। इनकी सोचने-समझने की क्षमता भी बहुत अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति बहुत अच्छे शिक्षक साबित होते हैं। यह दूसरों की भावनाओं को बड़ी आसानी से समझ जाते हैं। इनकी अध्यात्म में रुचि ज्यादा होती है।
मूलांक 8 : मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनि हैं। इस मूलांक के लोग आर्थिक मामलों में बहुत लकी होते हैं। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लेते हैं। इनकी लीडरशिप स्किल भी बहुत अच्छी होती है और प्रोफेशनल लाइफ में खूब सफलता अर्जित करते हैं।
मूलांक 9 : मूलांक 9 के लोगों के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस मूलांक के लोग बहुत साहसी और निडर होते हैं। जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। फिजिकली और इमोशनली बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं।