2024 में शनिदेव के धन भाव में होने से मकर राशि वालों का नाम रोशन होगा और व्यापार में भी वृद्धि होगी

मकर लग्न या मकर राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2024 की शुरुआत में बनने वाले ग्रह योगों की स्थिति पर नजर डालें तो यह साल काफी परिवर्तनकारी हो सकता है। क्योंकि साल की शुरुआत में सूर्य और मंगल भामादित्य योग बनाएंगे और बारहवें भाव में मौजूद रहेंगे। बुध और शुक्र वृश्चिक राशि के लाभ भाव में योग कारक स्थिति में मौजूद रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव में मेष राशि में मौजूद रहेंगे। चंद्रमा सिंह राशि में आठवें भाव में रहेगा। शनि देव कुंभ राशि में अपने घर में मौजूद रहेंगे। जबकि राहु पराक्रम भाव में और केतु नवम स्थान में, भाग्य के तीसरे भाव में उपस्थित होंगे और अपने अधीनस्थ प्रभाव को देखेंगे।

मकर राशिफल हेल्थ 2024
स्वास्थ्य, मनोबल एवं मानसिक स्थिति के लिए यह वर्ष बेहद ही सकारात्मक रह सकता है। मनोबल में वृद्धि वर्ष भर बनी रह सकती है। मानसिक स्थिरता में वृद्धि रहेगी । व्यक्तित्व में सकारात्मक बनी रहेगी। सीने की तकलीफ परेशान कर सकता है। घरेलू तनाव के कारण घबराहट उत्पन्न हो सकता है। पेशाब संबंधित समस्या परेशान कर सकता है। पैरों में चोट अथवा दर्द की स्थिति भी तनाव उत्पन्न कर सकता है। फिर भी यदि मूल कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है तो यह वर्ष उत्तम फल प्रदायक ही रहेगा। आंखों की समस्या भी परेशान कर सकता है।
मकर राशिफल करियर 2024
धन, आय एवं परिवार की दृष्टिकोण से यह वर्ष प्रगति प्रदायक रह सकता है। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष उत्तम वर्ष के रूप में साबित हो सकता है। सेल्स मार्केट, वकालत, अध्ययन, अध्यापन, लाइजनिंग आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष सकारात्मक रह सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह वर्ष उपलब्धि प्रदायक रह सकता है। पारिवारिक कार्यों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि के कारण पारिवारिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। पत्रकारिता एवं कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। पराक्रम के दृष्टिकोण से यह वर्ष अति उत्तम वर्ष के रूप में जाना जा सकता है। सामाजिक दायरे में वृद्धि । समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के रूप में उभर सकते हैं। पराक्रम संबंधित कार्यों में वृद्धि। खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहद सफल वर्ष के रूप में साबित हो सकता है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा के लिए या वर्ष सकारात्मक रहेगा। नौकरी व्यवसाय तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान के लिए यह वर्ष बहुत सकारात्मक रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन तथा नई नौकरी प्राप्ति का पूर्ण योग बन सकता है। अध्ययन, अध्यापन के दृष्टिकोण से भी यह वर्ष काफी सकारात्मक रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम बना रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। डिग्री आदि के लिए समय अनुकूल रह सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान की प्रगति हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य एवं प्रगति से मन प्रसन्न रह सकता है। पिता का सहयोग सानिध्य प्राप्त हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है।
मकर राशिफल लवलाइफ 2024
दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से यह वर्ष थोड़ा नकारात्मक फल प्रदायक रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में अवरोध अथवा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों में परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक कार्यक्रमों को लेकर के तनाव उत्पन्न हो सकता है। साझेदारी के कार्यों को लेकर के विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। दैनिक आय के लिए संघर्ष करना पर पड़ सकता है।
मकर राशिफल धन 2024
आय एवं लाभ की दृष्टिकोण से भी यह वर्ष सकारात्मक रह सकता है। गतिविधियों के विस्तार के लिए यह वर्ष उत्तम वर्ष के रूप में साबित हो सकता है। आय के संसाधनों में वृद्धि का योग बन सकता है। सुख के संसाधनों के लिए यह वर्ष सामान्य फल प्रदायक बना रहेगा। गृह एवं वाहन सुख पर खर्च की स्थिति बन सकती है। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि। जमीन, जायदाद से थोड़े तनाव के साथ लाभ की स्थिति बन सकती है। कंस्ट्रक्शन रियल एस्टेट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सामान्य फल प्रदायक रह सकता है। माता का सुख सानिध्य बना रह सकता है परंतु माता के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। घर से दूरी या दूरस्थ यात्रा का योग बन सकता है। इस प्रकार मकर लग्न अथवा राशि के लोगों के लिए आय, धन, पराक्रम, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए यह वर्ष उत्तम वर्ष के रूप में साबित हो सकता है। परंतु दांपत्य जीवन तथा सुख के दृष्टिकोण से सामान्य फल प्रदायक रह सकता है।
उपाय-समय-समय पर बृहस्पति के शांति के लिए उपाय बेहद लाभदायक हो सकता है।