
त्रयोदशी तिथि : त्रयोदशी तिथि का हिंदू धर्म में खास महत्व है। त्रयोदशी तिथि पर माता पार्वती और भगवान महादेव की पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन सच्चे मन से व्रत रखा जाए तो उसे मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। यह व्रत कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन रखा जाता है। माना जाता है कि जो विवाहित महिलाएं इस व्रत को रखती हैं उन्हें जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है । अगर जिस व्यक्ति की शादी नहीं हो रही है और इस दिन सच्चे मन से व्रत रखे तो जल्द जो विवाह के योग बनते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रदोष व्रत में कुछ उपाय करे तो जल्द विवाह होती है।

विवाह में बाधा आने के कई कारण होते हैं, लेकिन यदि अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण विवाह में बाधा आ रही हो तो प्रदोष व्रत में स्नान-ध्यान के बाद गंगा जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से आपकी कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। इस उपाय को अपनाने से शीघ्र ही विवाह के योग बनने लगते हैं।अगर कुंडली में शुक्र कमजोर होने के कारण दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही हो तो प्रदोष व्रत के दिन स्नान करने के बाद जल में शहद और इत्र मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।अगर आप अपनी पसंद का पार्टनर पाना चाहते हैं तो यह उपाय करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ पर कच्चे दूध का अभिषेक करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
अगर किसी कारणवश लड़कियों की शादी में रुकावट आ रही हो तो प्रदोष व्रत के दिन यह उपाय किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें। इस समय माता पार्वती को सिन्दूर चढ़ाएं। अब अपने माथे पर सिन्दूर लगाएं और अपने शीघ्र विवाह की कामना करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से शादी में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं और जल्द ही शादी होने की संभावना बनती है।