
कपूर : आप जीवन में कितने सफल होते हैं और कितने अमीर बनते हैं यह आपके प्रयासों और भाग्य पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का भाग्य तय होता है। हालाँकि, ख़ुशी को विभिन्न तरीकों से बढ़ाया जा सकता है। जी हाँ घर पर मौजूद कपूर आपको कई समस्याओं से निजात दिला सकता है । कपूर के कुछ उपाय घर की समस्या दूर कर सकते है इसे घर के इन चार अलग-अलग स्थानों पर रखने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। जानिए कहाँ रखें कपूर :

रसोईघर में कपूर रखें : वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में कपूर रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन लाभ होने की संभावना रहती है। इससे कीड़े-मकोड़ों से भी छुटकारा मिलता है। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं : घर के मुख्य द्वार पर कपूर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बंद हो जाता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने से परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल बनता है।
शयनकक्ष में कपूर रखें : घर के शयनकक्ष में कपूर रखना परिवार के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करने से दम्पति के बीच रिश्ता मजबूत होता है। इससे नींद भी अच्छी आती है और मानसिक तनाव से राहत मिलती है।
तिजोरी में कपूर रखें : परिवार की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कपूर का एक टुकड़ा तिजोरी या अलमारी में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से धन के रास्ते खुलते हैं।