धर्म-अध्यात्म

घर में लगा है मनी प्लांट करे ये उपाय होगी धन की वर्षा

ज्योतिष न्यूज़  : वास्तुशास्त्र में मनी प्लांट को सकारात्मकता से भरा पौधा माना जाता है यही कारण है कि अधिकतर घरों में यह पौधा लगा होता है। माना जाता है कि मनी प्लांट को घर की सही दिशा और स्थान पर लगाने से सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है साथ ही परिवार में सकारात्मकता का संचार भी होता है।

लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मनी प्लांट से जुड़े कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जिसे करने से आर्थिक परेशानियां तो दूर हो जाएंगी साथ ही परिवार की तरक्की को भी कोई नहीं रोक पाएंगा तो आइए जानते हैं मनी प्लांट के आसान उपाय।

मनी प्लांट से जुड़े वास्तु उपाय—
वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट पर अगर लाल मौली बांध दी जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है इसके लिए शुक्रवार का दिन खास बताया गया है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन मनी प्लांट पर लाल मौली जरूर बांधे अगर आपके पास मौली उपलब्ध नहीं है तो आप इसकी जगह पर लाल रंग का कोई भी धागा मनी प्लांट पर बांध सकते हैं इसके बाद माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए देवी से सुख समृद्धि और सौभाग्य के लिए प्रार्थना जरूर करें। माना जाता है कि इस आसान से उपाय को करने से कुछ ही दिनों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होने लगेगी।

इन बातों का रखें ध्यान—
अगर घर में मनी प्लांट लगा है तो कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है क्योंकि यह पौधा धन समृद्धि से जुड़ा माना गया है। जब मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ जाए या फिर सूख जाएं तो इसे हटा देना बेहतर होता है वरना आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है इसके अलावा मनी प्लांट अगर बढ़ने लगे तो इसे उपर की ओर जाने दें भूलकर भी इसकी लताएं नीचे की ओर न आएं। इसे अशुभ माना जाता है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक