धर्म-अध्यात्म

लोहड़ी पर आज करें ये 5 उपाय, घर रहेगी सुख शांति व समृद्धि

ज्योतिष न्यूज़  : आज यानी 14 जनवरी दिन रविवार को लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है यह पर्व हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले पड़ता है इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। लोहड़ी के शुभ दिन पर लोग पूजा पाठ करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते है।

लोहड़ी सिख समुदाय का खास पर्व माना गया है इसे पंजाब में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस पर्व को फसलों की कटाई के बाद मनाया जाता है। लोहड़ी पर पूजा पाठ के साथ ही अगर कुछ खास उपायों को किया जाए तो घर में सुख शांति आती है और महालक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।ज्योतिष अनुसार लोहड़ी के दिन काली उड़द की दाल की खिचड़ी बनाएं और गाय को खिलाएं ऐसा करने से देवी देवताओं की कृपा बरसती है और घर में सुख शांति भी बनी रहती है साथ ही गृहक्लेश दूर हो जाता है। लोहड़ी पर आग जलाना शुभ माना जाता है इस दिन अग्निदेव और महादेवी की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है और खुशहाली आती है।

अगर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते है तो ऐसे में आप आज के दिन लाल वस्त्र में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। कार्यों में सफलता पाने के लिए लोहड़ी कन्याओं को रेवड़ी का दान भी जरूर करें ऐसा करने से काम में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती है और शीघ्र सफलता मिलती है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक