
देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। 31 दिसंबर, 2023 को गुरु मार्गी होने जा रहे हैं। यानी इस दिन से देवगुरु सीधी चाल चलने लगेंगे। गुरु 8 अक्टूबर 2024 तक मार्गी रहेंगे। गुरु के मार्गी होने रहने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय तय है। आइए जानते हैं, मार्गी गुरु किन राशियों को देंगे शुभ फल-

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर 8 अक्टूबर 2024 तक देवगुरु मेहरबान हैं।
पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि पर इस समय गुरु की विशेष कृपा है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
धनु राशि
देवगुरु की कृपा से धनु राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा है।
धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।