धर्म-अध्यात्म

माघ मास पर जाने की चीजों की खरीदारी का शुभ महूरत

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीना महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन मास माघ बेहद ही खास माना जाता है जो कि हिंदू साल का 11वां महीना होता है इस बार माघ मास का आरंभ 26 जनवरी दिन शुक्रवार से हो चुका है और समापन 24 फरवरी को हो जाएगा।

माघ मास में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, सूर्यदेव और तुलसी पूजन करना उत्तम माना जाता है इसके अलावा इस पवित्र मास में स्नान दान व पूजा पाठ करना भी लाभकारी होता है। लेकिन इसी के साथ ही कुछ चीजों को अगर माघ के महीने में खरीदा जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

माघ में क्या खरीदना होगा शुभ-
आपको ब ता दें कि इस पवित्र मास में काले तिल की खरीदारी करना शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस महीने तिल खरीदकर अगर शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और सौभाग्य बढ़ता है। इसके अलावा इस महीने में तुलसी का पौधा खरीदकर घर लाना भी शुभ होता है ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।

माघ मास में सरसों की खरीदारी शुभ मानी जाती है इस महीने पड़ने वाले शनिवार के दिन सरसों जरूर खरीदें। ऐसा करने से सभी संकट और कष्ट दूर होते हैं इसके अलावा इस महीने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के प्रिय श्रीयंत्र की खरीदारी करना भी उत्तम माना गया है ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक