धर्म-अध्यात्म

astrology news : कब से शुरू हो रहा माघ का महीना, जानें तारीख व नियम

ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को खास बताया गया है लेकिन माघ का महीना महत्वपूर्ण होता है। पंचांग के अनुसार पौष के बाद माघ का आरंभ हो जाता है जो हिंदू वर्ष का 11वां महीना होता है। माघ को माध के नाम से भी जाना जाता है जो कि भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित है। मान्यता है कि इस पवित्र मास में किए जाने वाले कार्यों का शुभ फल कई जन्मों तक प्राप्त होता है।

माघ मास में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान सूर्यदेव की पूजा करना लाभकारी होता है इसके साथ ही इस महीने में गंगा स्नान करना और जरूरतमंदों व गरीबों का दान देना भी उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी देवता की असीम कृपा बरसती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। तो आज हम आापको अपने इस लेख द्वारा माघ मास की तारीख और इससे जुड़े नियम बता रहे हैं।

कब से शुरू हो रहा माघ—
आपको बता दें कि भगवान कृष्ण को समर्पित माघ का महीना इस साल 26 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है जिसकी समाप्ति 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर हो जाएगी। इस पवित्र माह में प्रयागराज में संगम तट पर गंगा स्नान करने का विशेष विधान होता है ऐसा करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्राप्त होता है।

माघ मास के नियम—
इस माह में अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, कंबल, घी, गीता, गेहूं, जल आदि का दान करना लाभकारी माना जाता है इस महीने में अधिक समय तक नहीं सोना चाहिए और रोजाना स्नान जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही माघ में तला भोजन करने से बचें। बिस्तर का त्याग कर जमीन पर सोना अच्छा माना जाता है। माघ का महीना श्रीकृष्ण को समर्पित होता है ऐसे में इस महीने भगवान की विधिवत पूजा करें और रोजाना मधुराष्टक का पाठ जरूर करें ऐसा करने से दोष दूर हो जाते हैं इस महीने गीता का पाठ घर में सुख शांति और समृद्धि लेकर आता है। माघ मास में तिल का 6 तरह से प्रयोग करना उत्तम माना जाता है।

 

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक