
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन माह का महीना खास माना जाता है जो हिंदू वर्ष का 11वां महीना होता है। माघ मास को बेहद ही पवित्र बताया गया है। जो कि भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस साल माह का आरंभ 21 जनवरी से होने जा रहा है जो कि 19 फरवरी को समाप्त हो जाएगा।

माघ मास में स्नान दान का विशेष महत्व होता है। इस महीने भगवान विष्णु, भगवान सूर्यदेव और गंगा माता की आराधना करने का विधान होता है पुराणों में माघ को माध के नाम से भी जाना जाता है जो कि भगवान कृष्ण का एक रुप माधव है।
मान्यता है कि इस पवित्र महीने में रोजाना सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान कृष्ण को पीले पुष्प अर्पित करें और पंचामृत चढ़ाने से लाभ मिलता है साथ ही माघ के महीने में गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान करना भी उत्तम माना जाता है। तो आज हम आपको इस माह से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
माघ के पवित्र मास में गंगा स्नान करना लाभकारी होता है इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है वही माघ अमावस्या और पूर्णिमा के दिन अगर पवित्र नदियों में स्नान किया जाए तो सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख शांति व समृद्धि आती है। इस माह में गरीबों व जरूरतमंदों को दान देने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है और सभी दुखों का निवारण हो जाता है।
नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।