धर्म-अध्यात्म

astrology news : इस शुभ घड़ी और मुहूर्त में स्थापित होंगे रामलला

ज्योतिष न्यूज़  : प्रभु राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख चुनी गई हैं। जिसमें देश के नामी लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होंगे और रामलला की पहली आरती करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई धार्मिक अनुष्ठान होने हैं इसी कारण यह कार्यक्रम 17 जनवरी से आरंभ हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि रामलला अपने महल में किस शुभ घड़ी और नक्षत्र में विराजमान होंगे तो आइए जानते हैं।

 इस शुभ घड़ी में होंगे विराजमान—
आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 की दोपहर को अयोध्या नगरी में एक विशेष मुहूर्त में रामलला की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। जो कि विशेष नक्षत्र में संपन्न होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार कुल 27 नक्षत्रों का वर्णन किया गया है। शास्त्रों में इन नक्षत्रों को दक्ष प्रजापति की पुत्र और चंद्रमा की पत्नी बताया गया है। जिनके स्वामी और देवता अलग अलग है।

जानकारों के अनुसार 22 जनवरी की दोपहर मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ज्योतिष अनुसार सभी नक्षत्रों में मृगशिरा नक्षत्र का स्थान पांचवां है। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल है यही कारण है कि इस पर इसका प्रभाव अधिक होगा। मगृशिरा नक्षत्र को पृथ्वी के सभी हिस्सों से देखा जा सकता है और इस नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव माने गए है।

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक