
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन मकर संक्रांति बेहद ही खास मानी गई है जो कि हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाई जाती है इस बार यह पर्व आज यानी 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाई जा रही है मकर संक्रांति पर स्नान दान व पूजा पाठ का विधान होता है इस दिन सूर्य साधना फलदायी मानी गई है।

आज के दिन अधिकतर लोग भगवान सूर्यदेव की पूजा करते हैं और दान पुण्य भी देते हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर मकर संक्रांति के शुभ दिन पर घर में तांबे का सूर्य लाया जाए और इसे सही दिशा व स्थापन पर लगा दिया जाए तो सालों साल भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलता है जिससे परिवार की तरक्की, आर्थिक समृद्धि और उन्नति होती है तो आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं।
मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये काम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन घर में तांबे का सूरज लाना शुभ माना जाता है इसे अगर घर की पूर्व दिशा में लगाया जाए तो मंगलकारी होता है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं वास्तु अनुसार घर के मंदिर के ईशान कोण में आप तांबे का सूर्य लगा सकते हैं ऐसा करने से सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है और परेशानियां सदा दूर रहती है।
घर के प्रवेश द्वार पर भी तांबे का सूर्य लगाना मंगलमय माना जाता है ऐसा करने से नकारात्मकता दूर रहती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है साथ ही उन्नति के योग बनते हैं। वास्तु की मानें तो आप घर के लिविंग रूम में तांबे के सूर्य को लगाएं ऐसा करने से गृहक्लेश दूर हो जाता है और परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।