धर्म-अध्यात्म

astrology news : शुक्रवार पूजा में मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये भोग माता होंगी प्रसन

ज्योतिष न्यूज़  : सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की साधना को समर्पित होता है वही शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा आराधना के लिए खास माना जाता है इस दिन भक्त देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी की असीम कृपा प्राप्त होती है लेकिन इसी के साथ ही आज शुक्रवार के दिन देवी को उनका प्रिय भोग अर्पित किया जाए तो माता शीघ्र प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाना उत्तम माना जाता है क्योंकि देवी को सफेद रंग की चीजें प्रिय है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें खीर का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होकर कृपा करती है। इसके साथ ही अगर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें हलवे का भोग लगाया जाए तो इससे भी माता प्रसन्न हो जाती है और धन लाभ का आशीर्वाद प्रदान करती है। आपको बता दें कि प्रसाद के लिए हलवा घी से ही बनाएं।

वही अगर आप हलवे, खीर का प्रसाद नहीं तैयार कर सकते हैं तो आप शुक्रवार की पूजा में लक्ष्मी जी को श्रीफल यानी नारियल भी अर्पित कर सकते हैं श्रीफल देवी को बेहद प्रिय है और इसका भोग लगाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होकर कृपा करती है और धन संकट को दूर कर देती है। आज के दिन मां लक्ष्मी को बताशे का भोग भी चढ़ाया जा सकता है ऐसा करने से देवी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक