धर्म-अध्यात्म

astrology news : मौनी अमावस्या, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन अमावस्या को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है सभी अमावस्या तिथि में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ व व्रत का विधान होता है।

मौनी अमावस्या पर लोग मौन व्रत रखते हुए श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। इस शुभ दिन पर पवित्र नदियों में स्नान करना भी लाभकारी माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धा भाव से स्नान दान व विष्णु पूजन करने से जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मौनी अमावस्या की तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या माघ के महीने में पड़ती है। ऐसे में इस बाद माघ अमावस्या 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन यानी की 10 फरवरी को ब्रह्म बेला यानी सूर्योदय से पूर्व 4 बजकर 28 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को ही मनाया जाएगा।

मौनी अमावस्या के दिन कई सारे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इस योग का निर्माण सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो रहा है और देर रात 11 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में भक्तजन इस दिन सुबह स्नान दान, पूजा पाठ, तप जप और दान पुण्य के कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिन दोपहर के वक्त भी स्नान दान कर सकते हैं।

 

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक