
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को खास बताया गया है लेकिन माघ का महीना अहम माना जाता है जो हिंदू पंचांग का 11वां महीना होता हैरू। इस बार माघ मास का आरंभ 26 जनवरी से हो जाएगा जिसके बाद समापन 24 फरवरी को होगा।

इस पूरे माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान होता है मान्यता है कि माघ मास में अगर श्री हरि विष्णु संग मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा माघ मास में क्या करें क्या नहीं इसके बारे में बता रहे हैं।
माघ मास में क्या करें क्या न करें-
ज्योतिष अनुसार माघ के महीने में गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है इसके अलावा इस महीने में रोजाना गीता का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है साथ ही सुख समृद्धि भी बनी रहती है। माघ के महीने में रोजाना तिल का सेवन करना चाहिए इस महीने जल में तिल मिलाकर स्नान करें। इसके अलावा इस माह में रोजाना तुलसी पूजन करना भी शुभ माना जाता है सुबह तुलसी में जल चढ़ाएं तो वही संध्याकाल में घी का दीपक जलाएं।
ऐसा करने से श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। माघ मास में गर्म वस्त्रों और तिल का दान गरीबों को करें ऐसा करने से परेशानियां दूर हो जाती है। इस महीने मूली का सेवन करने से बचना चाहिए। माघ मास में तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपशब्द कहने से बचें। इसके साथ झूठ नहीं बोलना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। इस महीने अगर कोई दवार पर आता है तो उसे खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। इस महीने अधिक से अधिक भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप करें।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।