राजस्थान
भामा शाहराजवीर सिंह झीलरा महात्मा गांधी स्कूल में बच्चों को बांटे गए गर्म वस्त्र
विद्यालय प्रधानाध्यापिका ने उनका आभार जताया

भरतपुर: निकटवर्ती गांव झीलरा स्थित महात्मा गांधी स्कूल में भामाशाहराजवीर सिंह झीलरा द्वारा विद्यालयी बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्मकपड़ों का वितरण किया गया।

इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापिका ने उनका आभार जताया। इस मौके पर महावीर सिंह, चरन सिंह, अनिल शर्मा पार्षद,प्रधानाध्यापिका आशा यादव, बलवीर सिंह, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।