दादरी की नव संकल्प रैली में अजय व दुष्यंत की दहाड़

चरखी दादरी। जिले की आनाजमंडी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए जननायक जनता पार्टी द्वारा नव संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जनता की भारी भीड़ देखने को मिली। नव संकल्प रैली में बाढ़डा विधायक नैना चौटाला, जजपा अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान निशान सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान जेजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। नव संकल्प रैली में मंच से जनता को संबोधित करते हुए जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने रैली में पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं जनता का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपकी सरकार जब से बनी है, तब से लेकर अब तक विपरीत परिस्थितियों में भी अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए वादों को कानूनी रूप से अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस दौरान जेजेपी अध्यक्ष ने जहां छोटे भाई अभय चौटाला व इनेलो पर कटाक्ष किया तो वहीं कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्‌डा पर भी जमकर बरसे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इनेलो ने सदैव कांग्रेस का विरोध किया था, ओमप्रकाश चौटाला भी कांग्रेस के विरोध में रहे थे। वहीं आज कांग्रेस के साथ पींग बढ़ाते हुए गोद में जा बैठे। आज वे चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस की रैली में कह रहे कि भूपेंद्र हुड्डा भी रैली में आएंगे। वे भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत करेंगे। कहा वह भारतीय जनता पार्टी की गोदी में बैठने की बात हमें कहते हैं और वह खुद कांग्रेस की झोली में व उनके पीठ पीछे लटकाने की बात करते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक