राजस्थान

डीडवाना में 17 दिसंबर को मनाया जाएगा श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव

भगवान राम जानकी का विशेष श्रृंगार पूजन होगा

नागौर: डीडवाना में 17 दिसंबर को श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव के तहत नागौरिया, झालरिया सहित अनेक मंदिरों मे भव्य रूप से उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही भगवान राम जानकी का विशेष श्रृंगार पूजन होगा।

बता दें कि यह पर्व भगवान राम और सीता के विवाह उत्सव को लेकर मनाया जाता है। अनेक घरों मे राम जानकी की विशेष पूजा होगी। वहीं मानधना बगीची में सुरल्या माता का स्थापना उत्सव भी मनाया जाएगा। जिसमें समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश मानधना जयपुर द्वारा विशेष पूजन किया जाएगा। इस दौरान पं. अशोक व्यास, पं.अजय व्यास द्वारा पूजन करवाया जाएगा।

इस विशेष दिवस के दौरान मानधना बगीची में हुई थी। इससे पूर्व सुरल्या माता की प्रतिमा स्व. शुकदेव रामप्रताप व्यास के निवास पर थी। झालरिया पीठाधीश्वर घनश्यामाचार्य जी महाराज व नागौरिया पीठाधीश्वर विष्णुप्रपन्नाचार्य द्वारा विधि पूर्वक 2009 में मूर्ति स्थापना बगीची में करवाई गई थी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक