राजस्थान
मंदिरों में पौषबड़ा का आयोजन हुआ
महिलाओं ने दाल के पकौड़े, गुलगुले बनाए और माता गायत्री को भोग लगाकर आरती की।

नागौर: मकराना शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पौषबड़ा महोत्सव के कार्यक्रम हो रहे हैं। मंगलवार शाम को शहर के दशहरा मैदान स्थित गायत्री मंदिर में महिला मंडल के तत्वावधान में सामूहिक पौषबड़ा कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाओं ने दाल के पकौड़े, गुलगुले बनाए और माता गायत्री को भोग लगाकर आरती की।

इस मौके पर कमला देवी शर्मा, संतोषदेवी गौड़, गोगादेवी, अंजु पारीक, इंदूदेवी मान्धनिया, वीना देवी मान्धनिया, उमादेवी घिटाला, नंदूदेवी घिटाला, कांतादेवी शर्मा, तुलसीदेवी शर्मा, मंजूदेवी शर्मा, गणेशी देवी बाजिया सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।
इसी प्रकार कालवा रोड स्थित करमाबाई मंदिर में कालवा के ग्रामीणों ने पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया। जिसके तहत मंदिर में भजन कीर्तन किए। पंचायत समिति प्रधान सुमिता भींचर ने करमाबाई और भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। जिसके बाद में भगवान को पकौड़े और गुलगुलों का भोग लगाया गया।
इस अवसर पर मंदिर पुजारी जगदीश, रामेश्वर डूडी, दीनाराम डूडी, कैलाश डूडी, गणपतराम, किसनाराम, डालूराम घसवां, मेहराम डूडी, अमराराम तलवाड़ा, रामानंद, गंगाराम, रेखाराम डूडी, रामनिवास डूडी, हरिराम, रिद्धाराम, किस्तूरराम, देवाराम नाला और मोतीराम जुणावा सहित अनेक लोग मौजूद थे।