नोखा के जोरावरपुरा पहुंची अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष
पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का तिलक लगाकर स्वागत किया

बीकानेर: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा गुरुवार शाम को नोखा के जोरावरपुरा पहुंची। जोरावरपुरा महिला मंडल की पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का तिलक लगाकर स्वागत किया।

जोरावरपुरा महिला मंडल मंत्री मोनिका बुच्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जोरावरपुरा तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरीता डागा ने अखिल भारतीय महिला मंडल के बारे में विस्तार से बताया और बहनों को तत्वज्ञान और नारी लोक कार्यशाला से जुड़ने की जुड़ने की प्रेरणा दी। सभी सदस्यों को सजग करते हुए कहा कि तेरापंथ के मूल सिद्धांतों के बारे में हम सभी को जानकारी होनी चाहिए। महिला मंडल का संचालन कैसे हो, रजिस्टर किस प्रकार रखे जाएं, समाज के प्रति हमारा क्या कर्त्तव्य होना चाहिए, केंद्र द्वारा निर्देशित कार्यों को कैसे पूरा करें व नई योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।