राजस्थान

भाजपा सरकार की प्राथमिकता है चिकित्सा व शिक्षा: विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

चिकित्सालय में भर्ती अंतरंग रोगियों से वार्ताकर उनसे उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की

राजसमंद: विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आरके जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती अंतरंग रोगियों से वार्ताकर उनसे उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाने, चिकित्सकों एवं सह चिकित्सा कर्मियों की कमी दूर करने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के आभासी सम्मेलन में भाग लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा देश में सुशासन की स्थापना में एक बड़ा कदम है।

सरकार की योजनाओं के लाभ से एक भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे, इस उद्देश्य से सम्पूर्ण देश में इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि युवा, किसान, महिला एवं निर्धन के जीवन को उन्नत बनाने और उन्हें सक्षम बनाने से ही देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। माहेश्वरी ने कांग्रेस विचारधारा को विकसित भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। इस विचारधारा के कारण ही देश का विभाजन हुआ और देश प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया था। उन्होंने नौगामा, नांदोली, पीपली आचार्यान, बड़‌लिया, पीपली अहिरान, लालपुर, कुंवारिया, मादड़ी, देवरी खेड़ा, सोनियाणा आदि गांवों का परिभ्रमण कर समस्याओं से रूबरू हुई।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक