राजस्थान
शादी का झांसा देकर महिला के साथ रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला
पुलिस ने रेप ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

जोधपुर: पुलिस कमिश्नरेट की बासनी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप करने के आरोपी हैंडीक्राफ्ट व्यापारी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने रिमांड पर लिया। अब उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने रेप ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

बता दे की जोधपुर ग्रामीण में रहने वाली एक महिला ने नागौर जिले में पादु कला थाना क्षेत्र के चावंडिया गांव हाल विवेक विहार निवासी शिवचरण जांगिड़ (43) पुत्र बंशीलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आरोप लगाया की उसका पूर्व पति से विवाद चल रहा था। इस दौरान 2 साल पहले उसकी मुलाकात शिवचरण सुथार से हुई थी। उसने उसके पूर्व पति से तलाक दिलवाने और एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही अपने पुत्र से शादी करवाने का झांसा भी दिया था। इसके चलते वो आरोपी के झांसे में आ गई।