राजस्थान

भारत आदिवासी पार्टी सीटों के लिहाज से तीसरा बड़ा दल

वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश में वोट बैंक में बड़ी गिरावट आई है

जयपुर: श्याम राज शर्मा विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2.39% हासिल कर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हालांकि आरएलपी को एक सीट मिली है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश में वोट बैंक में बड़ी गिरावट आई है। बसपा को केवल 1.82 प्रतिशत वोट ही मिले है और अब प्रदेश की पांचवे नंबर की पार्टी रह गई है। बसपा को इन चुनावों में दो सीट मिली है।

जबकि पिछले लंबे समय से राजस्थान में तीसरे नंबर की बड़ी पार्टी थी। लेकिन प्रदेश में आजाद समाज पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी व भारतीय ट्राइबल पार्टी के ज्यादा सक्रिय होने से बसपा के वोट बैंक में बड़ी गिरावट आई है। आम आदमी पार्टी को इस बार नोटा से भी कम वोट मिले है। पिछले चुनाव में कांग्रेस महज 0.53 वोट ज्यादा पाकर सत्ता में आ गई थी। कांग्रेस से 2.16 प्रतिशत ज्यादा वोट लेकर सत्ता पर काबिज हो गई। चुनावों में भाजपा को 41.69 प्रतिशत वोट मिले है।

जबकि कांग्रेस को 39.53 वोट ही मिल है। भारत आदिवासी पार्टी को अन्य पार्टियों में सबसे ज्यादा तीन सीटें मिली है। यह तीसरा बड़ा दल है। बीएपी को कुल 9 लाख से ज्यादा वोट मिले है। निर्दलीय प्रत्याशियों का बढ़ा वोट बैंक: प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के बागियों के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के कारण इनका वोट प्रतिशत बढ़ा है। इस बार विधानसभा चुनावों में निर्दलीयों को 11.90 प्रतिशत वोट मिले है। जबकि 2018 में 9.47 और 2013 को केवल 9.20 प्रतिशत वोट ही मिले थे। दो आदिवासी दल, दो प्रतिशत से ज्यादा वोट ले गए: इस बार विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी व भारतीय ट्राइबल पार्टी ने तीन दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी उतारे और दो प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल किए। हालांकि तीन विधायक केवल भारत आदिवासी पार्टी के जीते है। वहीं भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रत्याशियों ने भी बड़ी संख्या में वोट हासिल किए है। आदिवासी इलाकों में इन पार्टियों का दखल बढ़ता जा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक