
बीकानेर: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी गुरुवार को नोखा में नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी साथ होंगे। गहलोत नोखा के अलावा देशनोक में सभा को संबोधित करेंगे और बीकानेर शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

रामेश्वर डूडी के अस्वस्थ होने के कारण उनकी पत्नी सुशीला डूडी को कांग्रेस ने नोखा से प्रत्याशी बनाया है। नोखा सीट पर फिर से कब्जा करने के लिए कांग्रेस नामांकन के दिन से ही माहौल बनाना चाहती है। जिसका असर नोखा के अलावा आसपास की सीट्स पर भी दिखेगा। इसलिए मुख्यमंत्री खुद उनके नामांकन रैली में शामिल होंगे।