राजस्थान

चंद्रयान मिशन पर क्विज प्रतियोगिता में शिमला रहा अव्वल

सवाई माधोपुर: महाविद्यालय आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के सभागार में मध्यान्तर के बाद चन्द्रयान मिशन पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. निधि जैन ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग भारत सरकार की ओर से मिशन चन्द्रयान पर आयोजित प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के अनूठे और अपनी तरह के पहले चन्द्र मिशन अन्वेक्षण पर छात्रों के मन में जिज्ञासा जगाना है। व्याख्याता कन्हैया लाल एवं अन्य व्याख्याताओं ने चन्द्रयान मिशन की जानकारी तथा उसका वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बताया। प्रतियोगिता प्रश्न पत्र में कुल 25 प्रश्न चन्द्रयान मिशन से सम्बन्धित थे। प्रश्न पत्र हल करने का समय एक घंटा रखा गया, जिसमें सभी छात्रा अध्यापिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा अध्यापिका शिमला ने प्रथम, बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा अध्यापिका खुशी जैन व सरिता मीणा ने द्वितीय और बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा अध्यापिका मंजना मीना, प्रियंका सैनी व बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा अध्यापिका निर्मला प्रजापत, पूजा मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक