
राजसमंद: आमेट सहित आसपास के क्षेत्रों में सर्दी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सर्दी का एहसास बढ़ने लगा हैं। सुबह की गुनगुनी धूप और शाम को चलने वाली ठंडी हवाओं से मनभावन हो गया है। दिन के मुकाबले रात के तापमान में लगातार आ रही गिरावट से वातावरण में ठंडक घुलने लगी है।

मौसम विभाग नाकली के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस , मंगलवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस , बुधवार का तापमान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा । आज मौसम में हल्के से कोहरे का एहसास देखने को मिला वही सुबह से ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है। गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही अब दिन छोटे और रात बड़ी होने लगी है। सूर्योदय का समय 6:10 हो गया है, वहीं सूर्यास्त का समय भी 5:40 हो गया है।