डिप्टी कलेक्टर ओंटी को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

कांकेर। डिप्टी कलेक्टर सी.एल. ओंटी की शासकीय सेवा से अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण तथा सेवानिवृत्त होने पर आज जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। डिप्टी कलेक्टर ओंटी ने 15 फरवरी 1993 में शासकीय सेवा में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर दुर्ग में पदस्थ हुए थे। वे बंदोबस्त कार्यालय रायपुर में 27 जून 1997 में पदस्थ रहे तथा 3 मार्च 2001 को कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में पदस्थ रहे। उसके पश्चात् प्रभारी नायब तहसीलदार के रूप में 13 नवम्बर 2008 को माकड़ी जिला बस्तर में पदस्थ रहे। 13 जनवरी 2009 में भू-अभिलेख शाखा रायपुर, 15 जुलाई 2010 को भू-अभिलेख शाखा कबीरधाम, 07 अगस्त 2013 में तहसील बोड़ला में प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्य किये। उसके पश्चात 27 अगस्त 2013 को प्रभारी तहसीलदार बस्तर में पदस्थ रहे, 31 मई 2017 में भू-अभिलेख शाखा जगदलपुर, 24 जनवरी 2018 को डिप्टी कलेक्टर के पद पर कांकेर में पदस्थ रहे। 18 नवम्बर 2022 को डिप्टी कलेक्टर के पद पर कोण्डागांव, 27 दिसम्बर 2022 को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहकर कांकेर जिले के विभिन्न तहसीलों में एसडीएम के रूप में कार्य किये। तत्पश्चात 31 मार्च 2023 को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गये। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने विदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर सी.एल.ओंटी को शॉल व श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा और ए.एस. पैकरा, एसडीएम धनंजय नेताम, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, जिला कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम, भू-अधीक्षक रामचंद मण्डावी और विकास सिंह मण्डावी सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक