भारतराज्यहरियाणा

गांव में युवकों ने लूटी महिला की अस्मत, केस दर्ज

भिवानी। जिले के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां गांव के ही दो शख़्शों द्वारा एक महिला को घर में अकेली पाकर उसे बहला फुसलाकर पास के खण्डर एरिया में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी थी। इस सम्बंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार किया है। एक आरोपी महिला का सम्बंधी भी बतलाया जा रहा है। ये दोनों दहाड़ी मजदूरी करते हैं।

मामले की जानकारी देते हुए भिवानी औधोगिक थाना प्रभारी ने बताया कि 31 दिसम्बर को डायल 112 से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमे महिला ने उसके साथ गांव के ही दो शख़्शों के द्वारा गंदी हरकत करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर पुलिस ने धर पकड़ शुरू की तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनकी मेडिकल जांच करवा कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने उन्हें जेल में बंद करने के आदेश दिए हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक