Top Newsभारत

‘मौत’ के बाद जिंदा हुई महिला! हर कोई रह गया सन्न

हमीरपुर: अंतिम संस्कार के दौरान शव में हरकत होने की खबरें पहले भी कई बार सुनी होंगी। लेकिन यूपी के हमीरपुर में इसी तरह के आए एक मामने ने सभी को हैरान परेशान कर दिया। जिस महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, उसने अचानक पति को आवाज दी। इतना ही नहीं महिला ने पति से पानी भी मांगा। ये देखकर पहले तो सकपका गए लेकिन बाद में महिला को जिंदा देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पति की आंखें खुशियों से भर आईं। महिला जब अपने घर पहुंची तो वहां भी किसी से जश्न से कम माहौल नहीं दिखा।

राठ कस्बे से 10 किलोमीटर दूर सदर गांव के रहने वाले मातादीन रैकवार ने बताया कि वह जालंधर में अपने रिश्तेदार के घर रहकर परिवार सहित मजदूरी करता हैं। उसकी 33 वर्षीय पत्नी अनीता ब्लड कैंसर से पीड़ित है। जालंधर में पत्नी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मातादीन ने बताया कि दो सप्ताह पहले पत्नी की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। वह लोग अनीता के शव को पैक कराकर एंबुलेंस से घर ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी पत्नी अनीता की सांसें चलने लगी। उसने उससे पानी मांगा। इससे कुछ देर के लिए तो सभी लोग भयभीत हो गए, लेकिन बाद में सभी के चेहरों पर खुशियां छा गई। इस वक्त अनीता गांव में है।

महिला के पति ने बताया कि कैंसर पीड़ित पत्नी को अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पत्नी के शव को लेकर वह अपने पैतृक गांव के लिए निकला था। मातादीन ने बताया कि वह पत्नी अनीता का शव एंबुलेंस के जरिए अपने गांव ला रहा था। उसने बताया कि जैसे ही एंबुलेंस नोएडा के पास पहुंची तो अचानक से पत्नी की सांसें चलने लगीं। अनीता ने हाथ उठाते हुए आवाज दी और पानी मांगने लगी। ये देखकर वह हड़बड़ा गया। एंबुलेंस स्टाफ भी दंग रह गया। पत्नी के जिंदा होने की खबर से वह खुशी से फूला नहीं समाया। तुरंत उसने इसकी जानकारी अपने घर वालों और नाते-रिश्तेदारों को दी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक