Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतराज्यहरियाणा

पहलवान बॉयफ्रेंड की हत्या मामलें में महिला गिरफ्तार

करनाल। हरियाणा के करनाल में पहलवान बॉयफ्रेंड की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने अंबाला कैंट से गिरफ्तार कर लिया है। GRP ने सूचना के बाद महिला की फोटो देखकर उसकी पहचान की। वह भागने की फिराक में थी। महिला की पहचान मुंबई की जरीना खान उर्फ रानी के रूप में हुई है। मोबाइल की लोकेशन के जरिए वह पकड़ी गई।

अंबाला कैंट GRP प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि करनाल CIA की तरफ से उन्हें सूचना मिली थी कि मर्डर की आरोपी महिला ट्रेन नंबर 12471 मुंबई-कटरा स्वराज एक्सप्रेस में सफर कर रही है। इसके लिए उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बात करके ट्रेन रुकवाई। महिला पुलिस की चेकिंग को देखकर एक कोच से उतरकर दूसरे कोच में चढ़ जाती थी। कड़ी मशक्कत से महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से उसे पकड़ गया। इसके बाद करनाल से CIA पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रानी को करनाल पुलिस को सौंप दिया गया है।

बता दें कि करनाल के संगोह गांव में कृष्ण (34) का 9 जनवरी (मंगलवार) देर शाम अपनी प्रेमिका जरीना खान उर्फ रानी के घर से मिलने गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रानी ने तेजधार हथियार से कृष्ण पर वार कर उसकी हत्या कर दी। रानी ने कृष्ण के परिजनों को फोन कर कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। काफी देर तक कोई नहीं आया तो रानी अपने दिव्यांग पति कर्मजीत को घर ही छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर कृष्ण का शव कब्जे में लिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक