Top Newsभारत

खैर नहीं! टैक्स नहीं देने वालों की, नगर निगम ने उठाया अहम कदम

गाजियाबाद: हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों पर गाजियाबाद नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में पांचों जोन में 306 संपत्ति सील की हैं। मार्च तक वसूली अभियान तेज किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में साढ़े पांच लाख से ज्यादा संपत्ति हाउस टैक्स के दायरे में आती हैं। निगम के टैक्स विभाग को इस वित्त वर्ष लगभग ढाई करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया है।

निगम का दावा है कि अभी तक करीब 198 करोड़ रुपये की वसूली हो गई है। साथ ही टैक्स जमा नहीं करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लंबे समय से टैक्स नहीं देने वालों की संपत्ति सील की जा रही है। एक सप्ताह में 306 संपत्ति सील हुई है। इनमें वसुंधरा जोन में 96, मोहननगर जोन में 46, कविनगर जोन में 14, सिटी जोन में 78 और विजयनगर जोन में 72 संपत्ति सील की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस जारी कर हाउस टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद संबंधित लोग इसे जमा नहीं करा रहे।

आज सात स्थानों पर शिविर लगेंगे : मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया रविवार को जोनल कार्यालय खुले रहेंगे। साथ ही सब जोनल कार्यालय भी खुलेंगे। उन्होंने बताया शहर में सात स्थान पर कैंप लगाए जाएंगे ताकि लोग हाउस टैक्स जमा करा सके।

विजयनगर जोन के जी-ब्लॉक प्रताप विहार में, वसुंधरा जोन में सेक्टर- 6 वैशाली सेंट्रल पार्क, नीलपदम कुंज कौशांबी में हाउस टैक्स कैंप लगेगा।

मोहन नगर जोन में कटोरी मिल पर कैंप लगेगा। सिटी जोन में वार्ड-49 नंदग्राम ए- ब्लॉक में और वार्ड-22 पंचवटी कॉलोनी में कैंप लगाया जाएगा। कविनगर जोन में स्प्रिंग पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम में हाउस टैक्स जमा करने के लिए कैंप लगेगा। उन्होंने बताया कि 29 और 30 दिसंबर को नगर निगम कोष में दो करोड़ 12 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।

नगर निगम का कहना है कि गृह कर जमा कराने में अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे निगम के राजस्व को जहां नुकसान हो रहा है वहीं, इससे विकास कार्य भी ठप पड़े हैं।

नगर निगम जनवरी तक हाउस टैक्स जमा करने पर पांच फीसदी छूट का लाभ देगा। इसके बाद कोई लाभ नहीं मिलेगा। फरवरी से हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर 12 फीसदी का ब्याज भी देना होगा। इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करने पर सीवर और पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। इस संबंध में नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक