उत्तराखंडभारतराज्य

Weather Update : घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में चार दिन बाद कोहरे से राहत मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाया रहेगा। इन दोनों जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 25 जनवरी के बाद कोहरा छंटना शुरू होगा।

 

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक