Weather Update : मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, तापमान गिरा

हिमाचल। तीन माह से सूखे जैसे हालत के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम ने करवट बदली। रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम से आए बदलाव से घाटी में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। पर्यटन कारोबारियों के साथ किसान-बागवानों को बर्फबारी व बारिश का बेसब्री से इंतजार है। शनिवार सुबह से रोहतांग दर्रा सहित कुंजम दर्रा, बारालाचा पास, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, चंद्राभागा रेंज की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। जबकि कुल्लू व लाहौल घाटी में बादल छाए हुए हैं। वहीं, राजधानी शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से शनिवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 16 व 17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। उधर, मैदानी जिलों में 14 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार सुबह भी कई क्षेत्रों में कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभा के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।
मौसम सेवा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में औसत न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। शुक्रवार शाम को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 3.6, भुंतर 5.1, कल्पा 3.8, धर्मशाला 9.2, ऊना 4.0, नाहन 6.4, केलांग 0.2, पालमपुर 5. 0, सोलाने 4.0, मनाली 6.1, कांगरे 6.6, मंडी 3.8, चंबे 5.9 रहा। . डलहौजी 6.4. , जुब्बडहट्टी 8.8, कुफरी 9.2, कुकुमसेरी 0.9, नारकंडा 7.3, भरमौर 9.3, रिकानप्यो 7.1, सिउबाग 5.5, धौलाकुआं 6.4, बाराती 2.6, समदो 0.3, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 5.5 और देहरा गोपीपुरी। हालांकि, बर्फबारी के कारण अब कई इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।