छत्तीसगढ़भारतराजस्थान

Weather Update : राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी, पारा गिरने की संभावना

 Weather Update : राजस्थान में सर्दी का असर अब बढ़ने लगा है। सड़कों पर दिन में ही अलाव जलने लगे हैं। दिन के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान का पारा भी तेजी से लुढ़क रहा है। राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार को ज्यादातर समय दिन में बादल छाए रहे। यहां न्यूनतम पारा 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया।  पश्चिमी राजस्थान में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। गंगानगर में भी न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़क रहा है। 24 घंटों में यहां तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सामान्य से घना कोहरा छाया रहेगा।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक