भारतमध्य प्रदेशराज्य

weather update : कड़ाके की ठंड इंदौर से गायब हो रही, सर्द हवाओंं ने बढ़ाई ठंडक, अब लगातार गिरेगा तापमान

इंदौर। दिसंबर मे कड़ाके की ठंड इंदौर से गायब रही,लेकिन जनवरी की शुरूआत में इंदौर में ठंडक बढ़ गई। सर्द हवाएं चलने के बाद पारा गिरने लगा। सुबह शहर में कोहरा छाया रहा, हालांकि धूप निकलने के बाद कोहरा छंट गया। सोमवार शाम से ही हल्की सर्द हवाएं चलने लगी थी। मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और ठंडक बढ़ गई। शहर कोहरे के आगोश में था और सर्द हवाएं चुभ रही थी। सड़कों पर वाहनों की डेट लाइट चालू थी, ताकि कोहरे के कारण टक्कर न हो। सुबह 10 बजे बाद सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन ज्यादातर समय सूर्य देवता गायब रहे।

कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई थी और 200 मीटर दूरी पर भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली उड़ान भी दो घंटा देरी से इंदौर से रवाना हुई। सुबह सात बजे दिल्ली जाने वाला विमान सुबह 9 बजे रवाना हुआ।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इस कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर सकता है, लेकिन रात के तापमान में बढ़ौत्री हो सकती है।

4 जनवरी के बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। अब तापमान लगातार कम होने लगेगा और ठंड बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा,जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 15.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। दृश्यता भी एक हजार मीटर तक रह गई थी, हालांकि दिन में फिर धूप निकली और कोहरा छटने लगा था, लेकिन ठंडक बनी रही।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक