भारतमध्य प्रदेशराज्य

Weather Update : मौसम में तेजी से बदलाव, दिन में रात जैसा दिखा माहौल

उमरिया में शुक्रवार को धूप खिलने के बाद लोगों को आसमान साफ होने की उम्मीद तो थी, पर बुधवार ऐसा हो न सका। सुबह से ही कोहरे ने डेरा जमा लिया था, जिससे सब कुछ धुंधला-धुंधला सा नजर आ रहा था। कम विजिबिलिटी होने के कारण हाइवे पर वाहनों की गति प्रभावित थी।

हालांकि, गुरुवार की रात होते-होते स्थिति सुधर गई। पर सुबह से फिर से मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया और उसी जैसा मौसम हो गया। जहां इस दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई। हालांकि, शीत लहर होने के कारण गलन वाली ठंड ने लोगों को काफी परेशान भी किया था।

वहीं, इधर मौसम विभाग ने उमरिया के साथ जबलपुर, सीहोर, भोपाल, राजगढ़ और नर्मदापुरम जिले में हल्के से मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जहां वैज्ञानिकों ने अभी कुछ दिन कोहरे के आसार रहने का अनुमान जताया है। जहां अब उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। वहीं, अब नए साल की शुरुआत से ही मौसम सर्द बना हुआ है। बीते कुछ दिन पहले जिले में बारिश भी हुई थी, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जबकि उपार्जन कार्य बुरी तरह प्रभावित भी हुआ था।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक