भारतराजस्थानराज्य

weather update : दमोह में छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

 weather update : दमोह जिले में हाड़ कपाने वाली ठंड का दौर जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री पहुंच गया है जो इस साल का सबसे कम पारा है। सर्दी को के कारण स्कूलों के खुलने का समय साढ़े दस बजे कर दिया गया है। पिछले तीन दिन से चल रही शीतलहर ने शनिवार सुबह से इतना जोर पकड़ा की सड़कें सुनसान रहीं, लोग अपने घरों में कैद और रहे अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए।

बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 और अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 19 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

स्कूलों का समय बढ़ाया
जिले में पड़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 1 जनवरी से 20 जनवरी तक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से कर दिया था। लेकिन, अब सर्दी के तेज दौर को देखते हुए समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। डीईओ एसके नेमा के अनुसार अब 31 जनवरी तक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10:30 बजे कर दिया गया है।

आगे और गिरेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे का कहना है कि उत्तरी भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ऐसा ही मौसम रहने की आशंका है। 24 जनवरी तक सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.5 से 6.5 के बीच और अधिकतम तापमान 22.4 से 24.8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान हवा भी 8.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका जताई जा रही है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक