भारतमध्य प्रदेशराज्य
Weather Update : शहडोल जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट , लगातार सर्दी का सितम जारी

मध्यप्रदेश। शहडोल जिले में बीते दो दिनों से मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है, जिसके कारण अब न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, आसमान से ओस की बूंदें टपक रही हैं। सुबह आसपास के इलाकों में ओस की सफेद चादर देखने को मिलती है। पेड़ पौधों में जमी ओस की बूंदे पौधों की सुंदरता को और बढ़ा रही हैं। अधिकतम 25.8 व न्यूनतम 7.6 डिग्री तापमान देखा गया।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम 25 व न्यूनतम छह डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लगातार तापमान में गिरावट आने से कफ कोल्ड की शिकायत भी बुजुर्गों व बच्चों में बढ़ने लगी है। अस्पताल में हर रोज बड़ी संख्या में सर्दी जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें चिकित्सा उपचार के बाद सर्दी से बचाव के सुझाव दे रहे हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।