Top Newsभारत

सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए विजयकांत का पार्थिव शरीर अन्ना सलाई लाया गया

तमिलनाडु। अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत के पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए कोयम्बेडु कार्यालय से आइलैंड ग्राउंड, अन्ना सलाई लाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के एस अलागिरि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, आईयूएमएल नेता प्रो केएम कादिर मोहिदीन और अभिनेता कमल हासन ने भी विजयकांत के निधन पर शोक जताया।

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी विजयकांत के निधन पर दुख व्यक्त किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, मुख्यमंत्री ने विजयकांत के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों, प्रशंसकों और डीएमडीके पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी डीएमडीके संस्थापक के निधन पर शोक व्यक्त किया। नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘वरिष्ठ अभिनेता और राजनेता विजयकांत के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना।’ पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने अभिनेता से राजनेता बने और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि वह एक निडर और मु‍खर नेता थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक