भारतहिमाचल प्रदेश

वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर

कांगड़ा। जिला कांगड़ा में पुलिस थाना फतेहपुर के तहत आने वाली ग्राम मनोह सिहाल के गांव सिहाल के पास एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान लाल चंद निवासी बनगढ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल चंद किसी काम से सिहाल आया था। इसी दौरान वह पैदल चल रहा था कि अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में लाल चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लाल चंद के परिजन उसे सिविल अस्पताल फतेहपुर ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले नूरपुर ले जाया गया।

वहां से डॉक्टरों ने उसे पठानकोट के लिए रेफर किया। लेकिन जब लाल चंद की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे वहां से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। वहीं हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस थाना फतेहपुर के एएसआई राजेन्द्र सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक