उत्तर प्रदेशभारतराज्य

Varanasi : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर केस दर्ज

वाराणसी। वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमौली के भगतुआ गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ईंट- पत्थर और लाठी डंडे भी चले। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान की कार्रवाई की।

यह है मामला
ग्रामीणों के अनुसार भगतुआ निवासी इंदू प्रकाश उपाध्याय और जयप्रकाश उपाध्याय पट्टीदार हैं। दोनों लोगों के आबादी के पास ग्राम पंचायत के तालाब की जमीन है। इस पर कब्जे को लेकर काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसे लेकर राजस्व विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुचीं थी। कई बार पंचायत के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। गुरुवार की सुबह एक पक्ष साफ सफाई करने लगा। जानकारी होने पर दूसरा पक्ष विरोध करने लगा। देखते-देखते विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंट- पत्थर चलने लगा। जिसमें एक महिला सहित अन्य लोगों को चोट लगी।

पुलिस ने किया चालान
इस बाबत चौकी प्रभारी जाल्हूपुर मिथिलेश कुमार ने बताया कि अमौली भगतुआ के दो पक्षो में मारपीट की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया गया। एक पक्ष के प्रभात उपाध्याय व प्रवीण कुमार उपाध्याय पुत्र जयप्रकाश उपाध्याय तथा दूसरे पक्ष के रविकिरण उपाध्याय, शशिकिरण उपाध्याय पुत्र इन्दु प्रकाश उपाध्याय को हिरासत में लेकर शांतिभंग करने के साथ अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक