Top Newsदिल्ली-एनसीआरभारत
अटल स्मारक में वाजपेयी को याद, पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने सदैव अटल स्मारक पहुंचे है। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदैव अटल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। उनके जन्मदिन को देशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार 99वीं जयंती पर भाजपा इसे यादगार बनाने के लिए देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करने वाली है।