
Republic Day 2024: देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल बाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami unfurls the national flag at his residence in Dehradun, on #RepublicDay2024 pic.twitter.com/9bwkb6DKgo
— ANI (@ANI) January 26, 2024
कुछ ही देर में पीएम मोदी ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ जाएंगे। गणतंत्र दिवस परेड दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ पर जाने से होगी, जहां वह शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों ‘पारंपरिक बग्गी’ में पहुंचेंगे। यह प्रथा 40 साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रही है।