Top Newsभारत

झंडा फहराने को लेकर बवाल, भारी पुलिस फोर्स पहुंची, मचा हड़कंप

लखीमपुर: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने को लेकर हंगामा हो गया। विवाद अटल चौक पर झंडारोहण को लेकर था। गणतंत्र दिवस के मौके एक भाजपा नेता के भगवा फहराने के ऐलान के बाद प्रशासन और पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी। किसी भी तरह के बवाल को रोकने के लिए ईसानगर, खमरिया, धौरहरा, फूलबेहड़, निघासन, मैलानी और पढुआ थानों की पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गई। अटल चौक और इसको जोड़ने वाली सभी सड़कों पर पेट्रोलिंग बढ़ाकर पुलिस ने निगरानी शुरू की। बाद में कई घण्टों की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के 5-5 लोगों ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में तिरंगा फहराया।

ईसानगर में 21 जनवरी की शाम अटल चौक पर भगवा ध्वज लगाने के बाद से लगातार विवाद का माहौल बना हुआ था। इस बीच एक भाजपा नेता ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अटल चौक पर भगवा ध्वज फहराने का एलान किया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। ईसानगर की अटल चौक पर कई थानों की पुलिस लगा दी गई। मामले के निस्तारण के लिए धौरहरा में एसडीएम धीरेंद्र सिंह व सीओ पीपी सिंह ने भाजपा नेताओं से वार्ता की। जिसके बाद निकले निष्कर्ष के अनुसार एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों के 5-5 लोगों ने तिरंगा फहराया।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक