भारतमध्य प्रदेशराज्य

Ujjain : ठंड से एक व्यक्ति की मौत, मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

उज्जैन : चामुंडा चौराहे पर निराश्रितों को भोजन देना भी एक बड़ी समस्या बन गया है। यहां 50 से अधिक भिखारियों और अन्य लोगों ने अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। कल रात एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। उसका शव चौराहे पर पड़ा हुआ था।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह चामुंडा चौराहे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम पहुंची तो मंदिर के समीप चाय की दुकान के पास एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ था। उसका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया था। मृतक के पास से एक झोला मिला उसमें कपड़े भरे हुए थे। मृतक भिक्षुक लग रहा है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संभवतः तेज ठंड से उसकी मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि चामुंडा माता मंदिर और सामने स्थित पशुपतिनाथ मंदिर वाली साइड में करीब 200 से अधिक बेघर लोग रहते हैं। चामुंडा माता मंदिर और पशुपतिनाथ क्षेत्र में उन्हें भोजन दोनों समय मिलता है, जिस कारण इन लोगों का डेरा यहां दिनभर लगा रहता है। रात में ये लोग यहीं पड़े रहते हैं। आए दिन एक न एक भिक्षुक की मौत ठंड से हो रही है। आज सुबह भी एक की मौत हो गई। प्रशासन को इन लोगों को ठंड के मौसम में रैन बसेरों में ठहराना चाहिए।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक