भारतमध्य प्रदेशराज्य

Ujjain : गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग में रंग गए महाकाल

उज्जैन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। आज सुबह भस्मारती में एक और भगवान महाकाल के दरबार में शिवभक्त भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे तो वहीं दूसरी और भगवान महाकाल को तिरंगा स्वरूप मे शृंगारित भी किया गया था।

महाकालेश्वर मंदिर के पं. महेश पुजारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से सजाया गया। आपने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक पर्वों के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय पर्व भी बनाए जाते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन समय से ही यह परंपरा देखी जा रही है। भगवान महाकाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे से सजाया जाता है। इस दौरान भक्त भी महाकालेश्वर मंदिर मे भोलेनाथ के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाते हैं।

भस्म आरती में दिखा देश भक्ति का स्वरूप
माघ कृष्ण पक्ष की प्रथमा शुक्रवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का तिरंगा स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के शृंगार में तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग का उपयोग किया गया था। साथ ही तिरंगा ध्वज भी बाबा महाकाल को अर्पित कर शृंगार किया गया। फिर बाबा महाकाल को भस्म रमाई और मुकुट धारण करवाया गया। बाबा महाकाल के शृंगार ने आज देश भक्ति का संदेश दिया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारो भक्तों ने किए।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक