ujjain : पैदल गुजर रहे 2 लोगों को कार चालक ने कुचला, एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शंकरपुर पंचकुआ क्षेत्र में रहने वाला बाबू पिता गफूर खां (60) क्षेत्र की ही मस्जिद में सुबह नमाज पढ़ने गए हुए थे। जहां से वह मस्जिद के हाफिज महबूब के साथ पैदल घर की ओर लौट रहा थे। शंकरपुर में पीछे से तेजगति में आई अज्ञात कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। दोनों घायलों को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।

मामले की जांच शुरू
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर बाबू खां की मौत हो चुकी थी। महबूब घायल था, जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। मामले में मर्ग कायम कर घायल के बयान दर्ज किये गये और मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार सुबह कोहरा अधिक होने से कार का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों से भी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।